समस्तीपुर, अप्रैल 23 -- सरायरंजन। सरायरंजन थाना क्षेत्र के जितवारपुर कुम्हिरा गांव में संदिग्ध स्थिति में विवाहिता की मौत होने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान गांव के चंद्रदेव राम की पत्नी रोशनी कुमारी (22)बतलाई गई है। घटना की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। मृतक की मां मोहिउद्ददीननगर निवासी संगीता देवी ने कहा कि दहेज का 51 हजार रुपए बकाया था। बकाया दहेज के लिए बेटी को उसकी सांस और देवर ने मिलकर मार डाला। 15 अप्रैल को ही सास के कहने पर देवर बिदागरी करा कर ले गया था। उसने बताया कि अपनी पुत्री की शादी करीब 3 साल पहले चंद्रदेव राम के साथ की थी। शादी एक लाख रुपए में तय हुआ था। शादी के वक्त 50 हजार रुपए और घर का सामान दिया था। 51 हजार रुपए बकाया था। जिस राशि के लिए बेटी की सांस और देवर दबा...