बेगुसराय, जनवरी 29 -- बेगूसराय। न्यायालय जिला एवं सत्र न्यायाधीश ऋषिकांत ने गुरुवार को दहेज के लिए हत्या के मामले में सुनवाई की। सुनवाई के बाद एक अभियुक्त निखिल कुमार पर दहेज के लिए हत्या के मामले में दोष सिद्ध पाया गया। न्यायालय से ही उसे जेल भेज दिया गया। निखिल कुमार रिफाइनरी थाना के बीहट टोला इब्राहिमपुर निवासी राम स्वारथ सिंह उर्फ बटोरन सिंह का पुत्र है। 31 जनवरी को सजा के बिंदु पर सुनवाई होगी। अभियोजक की ओर से लोक अभियोजक संतोष कुमार द्वारा नौ गवाहों की गवाही करायी गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...