नवादा, जून 22 -- थाना क्षेत्र के साहिबगंज गांव निवासी सुभाष चौधरी की पत्नी सुनीता देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जिसमें मृतका के पति समेत 11 लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुट गई है। यह भी पढ़ें- दहेज के लिए हत्या करने का आरोप, 11 नामजदमामले की जानकारी मृतका के पिता सिरदला थाना क्षेत्र के जेहलडीह निवासी सुरेश चौधरी ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। थाना को दिए आवेदन में कहा गया है कि उनकी पुत्री सुनीता की शादी 8 वर्ष पूर्व साहिबगंज निवासी अर्जुन चौधरी के पुत्र सुभाष कुमार चौधरी के साथ हिंदू रीति रिवाज के अनुसार की गई थी। शादी के बाद उनकी बेटी अपने पति के साथ जीवन निर्वाह करने लगी। इस बीच पति समेत ससुरालवाले एक लाख रुपये और बुलेट बाइक के लिए उनकी बेटी को प्रताड़ित करने लगे। इस...