अररिया, मई 28 -- नरपतगंज, (ए.सं.)। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के फुलकाहा थाना अंतर्गत अंचरा वार्ड संख्या आठ में बुधवार की देर रात 23 वर्षीया विवाहिता की उनके पति व ससुराल वालों द्वारा गला दबाकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। मृतका अंजली कुमारी अचरा वार्ड 08 निवासी गोपाल बहरदार की पत्नी थी। अंजली सुपौल जिले के छातापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रतनसार मझोला वार्ड संख्या सात निवासी मोहनलाल मंडल की बेटी थी। अंजली की शादी करीब पांच वर्ष पूर्व हुई थी। बताया गया कि शादी के बाद से ही दहेज को लेकर अक्सर अंजली प्रताड़ित होती रहती थी। बुधवार की रात आवेश में आकर गोपाल बहरदार सहित उनके परिजनों ने अंजली की गला दबाकर हत्या कर दी। इधर घटना की सूचना मिलते ही फुलकाहा पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल भे...