दहेज के लिए ससुरालवालों ने गिरा दिया बच्चा
बिहारशरीफ, मई 31 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अस्थावां थाना क्षेत्र के गोबर बिगहा गांव निवासी मुन्नी कुमारी ने आरोप लगाया है कि ससुरालवालों ने दहेज के लिए उसका बच्चा गिरा दिया। उसने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। उसने बताया कि उसका मायका लहेरी थाना क्षेत्र के मुरारपुर-ब्रह्मस्थान मोहल्ले में है। फरवरी 22 में उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद मां बनने वाली थी तो ससुराल के लोग दहेज की मांग करने लगे। उसके साथ मारपीट की गयी। दवा देकर उसका बच्चा गिरा दिया। अब पति दूसरी शादी कर रहा है। पीड़िता ने आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगायी है। यह भी पढ़ें- दहेज के लिए ससुरालवालों ने गिरा दिया बच्चा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.