गिरडीह, अप्रैल 7 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। पचंबा थाना क्षेत्र के कोयरीटोला में दहेज के लिए एक विवाहिता को लगातार ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है। माता-पिता की बात पर विवाहिता को छोड़ पति कहीं चला गया है। इतना ही नहीं सास, ससुर एवं गोतनी द्वारा विवाहिता के साथ मारपीट भी की जाती रही है। इसी कड़ी में एक बार फिर विवाहिता के साथ मारपीट एवं उसकी जान मारने का प्रयास किया गया है। इस संबंध में कोयरीटोला निवासी चंद्रिका कुमारी पति रंजन वर्मा की शिकायत पर पचंबा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। पुलिस ने मामले में सास रुकमणी देवी एवं ससुर अर्जुन प्रसाद वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद सोमवार को पुलिस ने दोनों को अदालत में प्रस्तुत किया जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में केंद्रीय कारा गिरिडीह भेज दिया गया। क्या है मामला: प...