शाहजहांपुर, अप्रैल 7 -- मिर्जापुर। क्षेत्र के औरंगाबाद गांव में एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के अनुसार उसकी शादी 31 जनवरी 2024 को सुमित सक्सेना के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी में क्षमता से अधिक दहेज देने के बावजूद ससुराल पक्ष संतुष्ट नहीं हुआ और दो लाख रुपये की अतिरिक्त मांग करने लगा। मांग पूरी न होने पर उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। पीड़िता ने पति, ससुर, सास और ननद पर मारपीट, दहेज उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। 7 मार्च 2026 को वह मायके आ गई और पुलिस से शिकायत की। थाना प्रभारी सोनी शुक्ला ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.