हरदोई, जून 2 -- हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न का मामला सामने आया है। विवाहिता सन्ध्या ने पति व ससुराल पक्ष पर सोने की चैन व भैंस की मांग को लेकर मारपीट और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, समझौते के बाद ससुराल भेजे जाने पर भी 27 मई को दोबारा मारपीट कर उसके जेवर, मोबाइल व नकदी छीन ली गई और घर से निकाल दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे मायके भेज दिया। पीड़िता ने पति संतोष समेत रविन्द्र, रामवती, रामवीर, रमेश, नीतू व रुचि सहित सात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...