दहेज के लिए विवाहिता से मारपीट,आठ पर प्राथमिकी दर्ज
हाजीपुर, अप्रैल 18 -- हाजीपुर। नगर संवाददाता देसरी थाना क्षेत्र के नयागंज सोनार टोली में एक नवविवाहिता को दहेज के लिए मारपीट कर घर से निकाल दिया। इतना ही नहीं उसका गर्भपात भी करा दिया। जिसको लेकर सीतामढ़ी निवासी गणेश प्रसाद की विवाहिता पुत्री सोनी कुमारी ने पति विक्की आनंद, ससुर दिलिप साह, सास निर्मला देवी, देवर प्रिंस कुमार, किशन कुमार ननद, निभा देवी, निशा कुमारी, महेश साह के खिलाफ महिला थाना हाजीपुर में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि उनकी शादी देसरी थाना क्षेत्र के नयागंज सोनार टोली निवासी दिलिप साह के पुत्र विक्की आनंद के साथ हुई थी। शादी में अपनी क्षमतानुसार बारात खर्च के लिए आठ लाख रुपए नगद ससुर दिलिप साह को दिए एवं उपहार स्वरुप फर्नीचर चार लाख का,120 ग्राम सोने का जेवर, चांदी का जेवर 400 ग्राम एवं एक बाइक दिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.