बस्ती, जुलाई 17 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिले के तीन अलग-अलग थानों की पुलिस ने दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। गौर थानाक्षेत्र की रहने वाली विवाहिता ने तहरीर देकर बताया है कि उनकी शादी इसी थानक्षेत्र के योगेन्द्र प्रताप सिंह के साथ हुई है। उनका आरोप है कि ससुराल में दहेज की मांग की गई। इसे पूरा नहीं कर पाने पर अपशब्द कहते हुए मारपीट कर प्रताड़ित किया गया। उन्हें दवा भी खिला दी गई, जिससे उनका गर्भपात हो गया। थानाध्यक्ष अतुल कुमार अंजान ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पति के अलावा जेठ सत्येन्द्र सिंह, रंजना सिंह, रोशनी सिंह, आकाश सिंह समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

मंडेरवा थाना की घटना वहीं मुंडेरवा थाने में तहरीर देकर विवाहिता ने बताया है कि उनकी शादी अनिल चौ...