दहेज के लिए विवाहिता को मारपीट कर भगाया
गंगापार, अप्रैल 14 -- मेजा, हिन्दुस्तान संवाद। दहेज में पांच लाख व कार की मांग पूर्ण न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को मारपीट कर भगा दिया। जानकारी होने पर विवाहिता का पिता मेजा थाने पहुंच प्रताड़ना देने वाले पति, सास, ससुर के खिलाफ बेटी को दहेज के लिए मारने पीटने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।मेड़रा के टेमई का पुरा गांव निवासी जयराम गुप्ता पुत्र रामजियावन ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसकी बेटी अंजू गुप्ता की शादी सींकी कला के हरीशंकर गुप्ता पुत्र लल्लू गुप्ता के साथ 2 मई वर्ष 2023 को कर रखी थी। बेटी को अपने सामर्थ के अनुसार दो लाख नगद, जंजीर, अंगूठी सहित अन्य कीमती सामान देकर विदा किया था। कुछ समय बीतने के बाद बेटी का पति हरिशंकर, ससुर लल्लू गुप्ता, व सास पांच लाख रूपए व कार की मांग करने लगे। बेटी ने इस बात की जानकारी दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.