फिरोजाबाद, जनवरी 7 -- थाना दक्षिण में रिंकी निवासी कोटला मोहल्ला ने मुकदमा दर्ज कराया है कि उसकी शादी अप्रैल 2024 में अभिषेक पुत्र सतेंद्र कुमार निवासी जैन नगर खेड़ा थाना उत्तर के साथ हुई थी। शादी के बाद से पति अभिषेक, सास ममता, ससुर सतेंद्र कुमार ने दहेज को लेकर उसको प्रताड़ित किया। ससुरालीजन दवाब डालते कि वह मायके से रुपये लेकर आए। इसी बात को लेकर गाली गलौज और मारपीट कर उसको ससुराल से निकाल दिया। उसको जान से मारने की धमकियां दीं। आरोप है कि विवाहिता को ससुरालीजन मानसिक रूप से प्रताड़ित भी करते हैं। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.