अयोध्या, मार्च 29 -- बीकापुर, संवाददाता। कोतवाली बीकापुर क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पीड़िता सोनाली सिंह ने पति समेत 10 लोगों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और दहेज की अतिरिक्त मांग को लेकर थाना कोतवाली बीकापुर में तहरीर दी है। उसके अनुसार उसका विवाह 25 अप्रैल 2025 को हुआ था। विवाहिता का आरोप है कि विवाह के बाद ससुराल पक्ष द्वारा दहेज में चार पहिया वाहन और बाद में 15 लाख रुपये अतिरिक्त की मांग कर रहे थे। पिता ने पहले ही करीब 10 लाख रुपये नकद, सोने के आभूषण और घरेलू सामान दहेज में दिया था, इसके बावजूद उसे लगातार प्रताड़ित किया गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि 25 अगस्त 2025 को उसे यह कहकर घर से निकाल दिया गया कि 15 लाख रुपये और लेकर ही वापस आना। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। दूसरी ओर इस मामले में नामजद आरोपियों ने आरोपो...