कौशाम्बी, अप्रैल 24 -- प्रतापगढ़ में ब्याही दोआबा की एक बेटी को दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर प्रताड़ित किया गया। उसे दिन-दिनभर भूखों रखा गया। साथ ही बेरहमी से पीटकर घर से भी निकाल दिया गया। मामले की शिकायत पर पति समेत सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कोखराज थाना क्षेत्र के सिहोरी गांव की वैजा फात्मा पुत्री इरशाद ने बताया कि उसका निकाह 21 फरवरी 2024 को प्रतापगढ़ जिले के हथिगवां थाना इलाके के शाहपुर निवासी मो. राशिद से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज में बुलेट बाइक और एक लाख रुपया नकद की मांग को लेकर ससुरालियों ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। यह भी पढ़ें- पति समेत छह लोगों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। सभी ने ससुराल वालों को समझाया, लेकिन उनके रवैये में...