बाराबंकी, जनवरी 27 -- सूरतगंज। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न और विवाहिता के साथ बेरहमी से मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत तीन ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के बेलहरी मजरे बतनेरा निवासी रमेश पुत्र बहादुर लोध ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी बहन बिट्टा की शादी करीब एक वर्ष पूर्व ग्राम ललपुरवा मजरे बतनेरा निवासी गुरु पुत्र राम विजय लोध के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष के लोग बिट्टा को कम दहेज लाने का ताना देने लगे। पीड़िता के भाई का आरोप है कि बाद में पति गुरु, देवर रंजीत और अन्य परिजनों ने चार पहिया वाहन व पांच लाख रुपये नकद की मांग शुरू कर दी। जब मांग पूरी नहीं हुई तो आरोपियों न...