मेरठ, अगस्त 2 -- दहेज में एक लाख रुपये नकद और बुलेट मोटरसाइकिल की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। बिना मांग पूरी किए बिना घर वापस आने पर तीन तलाक की धमकी भी उसे दी गई। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी। रार्धना गांव निवासी रुकसार पुत्री स्वर्गीय बाबू ने बताया कि उसकी शादी पांच वर्ष पूर्व लिसाड़ी गेट मेरठ में हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति व अन्य ससुराल वाले दहेज के लिए उसका उत्पीड़न कर रहे हैं। उससे दहेज में एक लाख रुपये व बुलेट बाइक की मांग लगातार की जा रही है। पति ने मांग पूरी नहीं होने पर उसे तीन तलाक देने और उसके भाई-भाभी को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता की शिकायत पर परिजन उससे मिलने पहुंचे तो आरोपियों ने उसके सा...