बाराबंकी, सितम्बर 2 -- दरियाबाद। दहेज में कार और 10 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों पर विवाहिता को प्रताड़ित करने, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बेलहरी गांव निवासी पल्लवी शुक्ला का विवाह जेठौती राजपूतान निवासी आनंद तिवारी के साथ हुआ था। पल्लवी ने बताया कि विवाह के समय पति और ससुर ने कार व 10 लाख रुपये की मांग की थी। मायके पक्ष ने 10 लाख रुपये नकद और करीब पांच लाख रुपये का घरेलू सामान दिया। आरोप है कि ससुराल पहुंचने के बाद पति आनंद, ससुर पदुमपति, सास पुष्पा और ननद वैशाली कम दहेज लाने का ताना देने लगे। कार की मांग पूरी करने के लिए मायके से दबाव बनाने को कहा जाता था। विरोध पर गाली-गलौज और मारपीट की जाती थी। बीमार होन...