इटावा औरैया, जून 16 -- सैफई। थाना क्षेत्र के ग्राम भाली निवासी एक विवाहिता ने अपने पति, सास और देवर पर दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न, मारपीट, गाली-गलौज का आरोप लगाया है। पुलिस शिकायत मिलने के बाद मामले की छानबीन कर रही है। ग्राम भाली निवासी खुशबू पत्नी संकेत ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी शादी हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार संकेत के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति संकेत और सास शीला देवी उसे यह कहकर प्रताड़ित करते हैं कि शादी में उसके मायके पक्ष से पर्याप्त दहेज नहीं दिया गया। पीड़िता का आरोप है कि उसकी सास शीला देवी अक्सर पति के कान भरती हैं, जिसके बाद पति संकेत उसके साथ मारपीट करता है और शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करता है। वहीं देवर सुधीर उर्फ शालू भी आए दिन गाली-गलौज कर मानसिक उत्पीड़न करता है।

हिंदी हिन्दुस्...