नोएडा, मई 20 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेनो वेस्ट के वैदपुरा गांव की बेटी ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति, सास समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के मुताबिक वैदपुरा गांव निवासी पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी करीब एक साल पहले हापुड़ क्षेत्र के गांव बड्डढ़ा के रहने वाले रितिक के साथ हुई थी। उसके घर वालों ने शादी में करीब 40 लाख रुपये खर्च किए थे। इसके बावजूद ससुराल पक्ष के लोगों ने अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू कर दी। दहेज में कार और कुछ गहनों की मांग की जा रही थी। पीड़िता का आरोप है कि गर्भवती होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे और अधिक प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पीड़िता ने यह बात अपने परिजनों को बताई। इसके बाद समाज के लोगों ने दो बार पंचायत की।पीड़िता...