गिरडीह, अप्रैल 17 -- गिरिडीह। दहेज के लिए विवाहिता को पेड़ में बांधकर मारपीट किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिंदवरिया गांव की है। इस संबंध में सरिया थाना क्षेत्र के चन्द्रारनी निवासी देव नारायण प्रसाद वर्मा ने मुफस्सिल पुलिस से लिखित शिकायत की है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। देव नारायण का कहना है कि उनकी बेटी बबीता कुमारी का विवाह 18 अप्रैल 2025 को हिन्दू रीति रिवाज से सिमरिया निवासी नीतिश कुमार पिता चिंतामणी महतो के साथ हुआ था। विवाह के बाद कुछ दिनों तक सबकुछ ठीक रहा। इसके बाद उनका दामाद शराब पीकर आने लगा और उनकी बेटी के साथ मारपीट करने लगा। यह भी पढ़ें- दहेज के लिए विवाहिता की पिटाई, गर्भ में पल रहे 3 माह के बच्चे का हुआ गर्भपात दहेज में एक बुलेट एवं तीन लाख रूपये नकद की मांग करने लगा। दहेज की ...