प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 24 -- प्रतापगढ़। कोहंडौर के पूरे मनिकंठ निवासी श्रीकांत दुबे की बेटी तनिषा की शादी 2025 में रानीगंज दरियापुर के विवेक तिवारी के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग दहेज में कार और पांच लाख रुपये के लिए उसे प्रताड़ित करने लगे। रिश्तेदारों ने समझौता कराया लेकिन बाद में उसे मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता ने महिला थाने में पति विवेक, ससुर वीरेंद्र, सास मंजूदेवी, ननद रिया, प्रीती और 3-4 अन्य के खिलाफ केस दर्ज कराया है। यह भी पढ़ें- दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...