गोरखपुर, मार्च 10 -- हरपुर-बुदहट, हिन्दुस्तान संवाद। थाना हरपुर बुदहट क्षेत्र के झुड़िया बाबू गांव की विवाहिता साधना ने दहेज में बाइक की मांग को लेकर पति, सास और ससुर पर मारपीट व प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर हरपुर बुदहट पुलिस ने सोमवार को तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साधना के मुताबिक, उसकी शादी 17 मई 2024 को संतकबीरनगर जिले के महुली थाना क्षेत्र के गायघाट निवासी मिथुन से हुई थी। आरोप है कि शादी के तीन माह बाद से ही पति मिथुन, सास तेरसा देवी और ससुर रामसकल अपाचे बाइक की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। 4 दिसंबर 2025 को तीनों ने मारपीट कर धमकी भी दी। परेशान होकर वह तीन माह से मायके में रह रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.