दहेज के लिए विवाहिता को पीटा, पति ने दिया तीन तलाक
लखनऊ, सितम्बर 6 -- निकाह के एक साल बाद ही विवाहिता को प्रताड़ित किया गया। विरोध करने पर पति ने मारपीट कर तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर दुबग्गा पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। दुबग्गा के छंदोइयाखेड़ा निवासी रूबी खातून ने बताया कि एक साल पहले उनका निकाह सीतापुर के तालगांव महराजनगर निवासी मो. अरबाज से हुआ था। मायके वालों ने हैसियत के मुताबिक दान-दहेज दिया था। रूबी की दो माह की बच्ची भी है। पीड़िता का आरोप है कि निकाह के तीन हफ्ते बाद से ही पति अरबाज, सास गुलनाज बानो, ससुर मो. साकिर, देवर परवेज, जेठ शादाब और जेठानी दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। वह परिवार बचाने के लिए सब सहती रही। आरोप है कि पति और ससुराल वालों ने मारपीट कर उसके जेवर छीन लिए। विरोध करने पर पति ने तीन तलाक बोल दिया। इसके बाद पीड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.