बाराबंकी, दिसम्बर 14 -- बाराबंकी। कोठी थाना क्षेत्र की रहनेवाली एक विवाहिता ने पति पर दहेज के लिए मारपीट करने और मुंह में कपड़े ठूंस कर करंट लगाने का आरोप लगाया है। उसे फंदे पर लटकाए जाने की धमकी दी जा रही है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पण्डरी मजरे भनौली गांव की रहने वाली साबरीन पुत्री रहमत अली ने बताया कि उसकी शादी करीब आठ माह पूर्व कोठी थाना क्षेत्र के ग्राम उस्मानपुर निवासी मो. जुबेर पुत्र जाबिर अली के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही पति द्वारा दहेज की मांग की जाने लगी। उसके पिता अत्यंत गरीब हैं और दहेज देने में असमर्थ हैं। पीड़िता का आरोप है कि 11 दिसंबर की रात पति ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे उसके कपड़े फट गए। उसने शोर मचाया तो पति ने मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। आरोप है कि ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.