बांदा, फरवरी 28 -- बांदा। संवाददाता अतिरिक्त दहेज में दो लाख रुपये न देने पर दरोगा ससुर, पति, जेठ व सास ने विवाहिता को प्रताड़ित किया। मारपीट घर से निकाल दिया और दो वर्ष का बच्चा छीन लिया। पीड़िता न्याय के लिए भटकी रही। एसपी के आदेश पर डेढ़ वर्ष बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। मरका थाने के चरका गांव निवासी उमा देवी ने बताया कि उसकी शादी 30 जून 2020 को कानपुर के कल्यानपुर थाने के केशवपुरम आवास व विकास निवासी शशि प्रताप सिंह के साथ हुई थी। ससुराल गई तो ससुरालीजन इस दहेज से संतुष्ट नहीं थे। दो लाख रुपये और लाने की जिद करने लगे। इसी बात उसे मारते-पीटते और भूखा रखने लगे। विवाहिता के पिता ने पंचायत के जरिए स्थिति ठीक करने का प्रयास किया, पर ससुरालीजन नहीं माने। 17 अप्रैल 2024 को पति शराब पीकर आया और मारपीट की। इसमें सास, ससुर व जेठ ने भी लात-घूसो...