बरेली, मार्च 13 -- नवाबगंज। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालवालों ने एक विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया। विवाहिता ने पति समेत आठ लोगों के खिलाफ थाना नवाबगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के रतनानंदपुर गांव की शमा का निकाह वर्ष 2019 में भमोरा थाना क्षेत्र के गांव नौगवां गुरुगोंच निवासी शाहिद से हुआ था। शादी में उसके पिता ने आठ लाख रुपये खर्च किए थे। लेकिन शादी के कुछ दिनों बाद ही पति शाहिद, ससुर शब्बीर शाह, सास शहनाज, देवर उवैस, ननद शिमा, रिंकी, निशा व ननदोई आसिफ उससे पांच लाख रुपये नकद और कार की मांग करने लगे। जिसपर उसने अस्मर्थता जताई तो ससुरालवाले उससे मारपीट कर प्रताड़ित करने लगे। इसी बीच उसने दो बेटियों को जन्म दिया तो ससुराल वाले उसे और अधिक प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर गुरुवार को ससु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.