नोएडा, अप्रैल 23 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। जेवर कोतवाली क्षेत्र के कुरेब गांव में दहेज के लिए महिला को जलाने का आरोप लगा है। दिल्ली के अस्पताल में भर्ती महिला की हालत गंभीर बनी है। वहीं इस मामले में पिता ने ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अलीगढ़ के खिरजपुर निवासी जल सिंह ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी बेटी ज्योति की शादी 2022 में जेवर के कुरेब निवासी विनीत के साथ की थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उनकी बेटी को प्रताड़ित करने लगे। दहेज में कार की मांग की जा रही थी। लड़की पैदा होने से भी ससुराल वाले नाराज थे। 21 अप्रैल को आरोपियों ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को जला दिया। गंभीर हालत में पहले उसे नोएडा के ...