मुजफ्फरपुर, मार्च 24 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के साढ़ा डंबर गांव की विवाहिता को ससुराल वालों ने दहेज में दो लाख रुपए और बाइक नहीं मिलने पर पिटाई कर घर से भगा दिया। इस बाबत पीड़िता निशा कुमारी ने पति श्याम कुमार, सास मीना देवी, जेठ रामू साह, गोतनी सुनीता देवी को आरोपित बनाया है। उसने पुलिस को बताया कि उसकी शादी वर्ष 2023 में साढ़ा डंबर के राजकुमार साह के पुत्र श्याम कुमार से हुई थी। शादी के समय उसके पिता संजय साह ने उपहार में काफी सामान दिया था। शादी के कुछ ही महीनों के बाद से ससुराल वाले मायके से दो लाख रुपए और बाइक लाने का दबाव बनाने लगे। जब वह इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थता जताती थी, तो उसके साथ बेरहमी से पिटाई की जाती थी। कई दिनों तक खाना बंद कर दिया जाता। अंत उसे घर से निकाल दिया गया। फिलहाल वह अपने मायके बरुरा...