दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला, पति समेत चार पर मुकदमा
बाराबंकी, जून 4 -- बाराबंकी, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के बड्डूपुर थाना क्षेत्र के गदमानपुर गांव की एक विवाहिता ने पति सहित ससुराल पक्ष के चार लोगों पर अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न, मारपीट और घर से निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गदमानपुर गांव निवासी पीड़िता शिल्पी वर्मा ने बताया कि उसकी शादी 4 दिसंबर 2023 को गदमानपुर निवासी ऋषभ वर्मा के साथ हुई थी। विवाह के समय मायके पक्ष द्वारा सामर्थ्य के अनुसार नकदी, आभूषण और घरेलू सामान दिया गया था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति ऋषभ वर्मा, ससुर ओमप्रकाश, सास नीता वर्मा और ननद नंदनी ने अतिरिक्त दहेज के रूप में पांच लाख रुपये की मांग शुरू कर दी।शिकायत में कहा गया है कि मांग पूरी न होने पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.