देवरिया, अगस्त 29 -- देवरिया, निज संवाददाता। कुशीनगर जनपद के रहने वाली एक महिला ने पति समेत आठ लोगों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। महिला थाने की पुलिस ने एसपी के आदेश पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।गौरीबाजार उपनगर के रामजानकी कालोनी के रहने वाले राममनोहर की बेटी बबली कनौजिया की शादी मई 2025 में कुशीनगर जनपद के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के दुहारी पट्टी निवासी गोविंद कनौजिया के साथ हुई थी। बबली का आरोप है कि जब से वह अपने ससुराल गई, तभी से ससुराली दहेज में कार व पांच लाख रुपये नकद की मांग करते हुए प्रताड़ित करने लगे। आए दिन पिटाई भी करते। कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन बात नहीं बनी। ससुरालियों ने 8 जुलाई 2026 को मारपीट कर घर से निकाल दिया। इस मामले में महिला थराने की पुलिस ने पति गोविंद, ससुर नत्थू, सास असरफी देवी, जेठ प्रमोद...