सोनभद्र, मार्च 25 -- सोनभद्र, संवाददाता। दहेज उत्पीड़न का एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें विवाहिता को दहेज के लिए गल्ले में रस्सी बांधकर लटका दिया गया। बगल के लोगों के आने के बाद उसकी जान बच सकी। महिला ने पति व ससुराल पक्ष पर लगातार प्रताड़ित, मारपीट करने और जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। मामले में पीड़िता की तहरीर पर महिला थाना राबर्ट्सगंज की पुलिस ने बुधवार को चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के बहेरवा निवासी नेहा विश्वकर्मा ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसका विवाह मार्च 2024 में बिच्छी गांव निवासी बृजभान के साथ हुआ था। विवाह में मायके पक्ष द्वारा सामर्थ्य से अधिक दहेज देने के बावजूद ससुराल पक्ष संतुष्ट नहीं हुआ और विवाहिता को लगातार कम दहेज लाने का ताना दिया जाता रहा। आरोप है कि पति, स...