बाराबंकी, अप्रैल 7 -- मनोज सिंह/बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में मसौली थाना क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि दहेज उत्पीड़न के पुराने मामले में सुलह के बाद ससुराल लौटने पर उसके साथ दोबारा मारपीट की गई, गर्म चिमटे से दागा गया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। मसौली थाना क्षेत्र के रहने वाली सीमा देवी ने बताया कि उसका विवाह 26 फरवरी को लखनऊ के मड़ियाव थाना क्षेत्र के फैजुल्लागंज निवासी रमेश चंद्र कश्यप के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही पति, सास, जेठ और ननद द्वारा दहेज में एसी और 10 लाख रुपये की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया जाता था। इस मामले में पहले भी महिला थाने में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया गया था, जो वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.