मधुबनी, जून 17 -- झंझारपुर,निज संवाददाता। झंझारपुर आरएस थाना क्षेत्र के दीप गांव में दहेज की खातिर एक विवाहिता को बेरहमी से पीटने और जान से मारने के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता पुनीता देवी (25 वर्ष), पति अनिल सदाय, ने अपने पति, सास, ससुर और भैंसुर सहित चार नामजद और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। यह भी पढ़ें- दहेज के लिए विवाहिता को खंभे से बांधकर पीटादहेज की मांग और प्रताड़ना दिए गए आवेदन के अनुसार, पुनीता की शादी सात वर्ष पूर्व हुई थी और उनके तीन बच्चे हैं। पिछले दो वर्षों से ससुराल वाले मायके से दो लाख रुपये दहेज लाने के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। पिता की मृत्यु हो जाने के कारण पीड़िता ने जब असमर्थता जताई, तो प्रताड़ना और बढ़ गई। यह भी पढ़ें- विवाहिता से मारपीट का आरोप, चार नामजद...