बगहा, अप्रैल 17 -- शत्रुघ्न शर्मा बेतिया , हिंदुस्तान संवाददाता। साठी थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव में पांच लाख रुपये दहेज के लिए विवाहिता को कमरे में बंद कर मारपीट करने के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है । खजुरिया निवासी चुन्नू पांडेय की पत्नी पूजा कुमारी ने ससुराल वालों के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई है।एफआईआर में पूजा कुमारी ने बताया है कि उसकी शादी विगत फरवरी माह में चुन्नू पांडेय से हुई। शादी के बाद ससुराल आई तो ननद मिल्की कुमारी, सास संजनी देवी, पति चुन्नू पांडेय, ससुर संजय पांडेय कहने लगे की तुम्हारी शादी में 10 लाख रुपए खर्च हुआ है। जबकि तुम्हारे पिता ने पांच लाख रुपये ही दिए है। शेष पांच लाख रुपये अपने पिता से मांगो, अन्यथा तुम्हें घर में नहीं रहने देंगे। उसके बाद ननद और सास ने मिलकर उसके आभूषण छीन और दहेज के लिए दबाव बनाने लगे। विरो...