दहेज के लिए विवाहिता की हत्या में पति समेत तीन गिरफ्तार
रामपुर, सितम्बर 29 -- रामपुर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अजीतपुर में विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया। जिसके बाद पुलिस ने शिकायत पत्र के आधार पर दहेज हत्या के आरोप में सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर पति समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैगिंग आया है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के जितेंद्र कुमार की शादी सुनीता उम्र करीब 22 साल के साथ हुई थी। रविवार की देर रात सभी परिजन खाना खाकर अपने कमरे में गए थे। इस बीच सुनीता कमरे में गईं और पंखे पर कपड़े का फंदा डालकर उस पर झूल गई। सुनीता की मौके पर ही मौत हो गई। कमरे में पहुंचे परिजनों ने शव लटका देखा तो उनके होश उड़ गए। सूचना पर मायके वाले भी आ गए। व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.