दहेज के लिए विवाहिता की हत्या की कोशिश में छह पर एफआई
मधुबनी, जून 14 -- बाबूबरही। थाना क्षेत्र के जटही मदनडोम गांव में दहेज की मांग को लेकर एक विवाहिता के साथ मारपीट एवं गला दबाकर हत्या के प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़िता अनीता देवी के आवेदन पर बाबूबरही थाना में पति समेत छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) एवं दहेज निषेध अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत कांड संख्या 324/26 दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मारपीट और गला दबाने का मामला दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2013 में विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग चार लाख रुपये नकद एवं तीन भरी सोना की मांग को लेकर प्रताड़ित करते थे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। उसने बताया कि पूर्व में भी ऐसी घटना हुई थी, जिसमें 112 पुलिस हेल्पलाइन की मदद से मामला शांत कराया गया था।
गाँव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.