मेरठ, अप्रैल 22 -- सरधना नगर निवासी एक विवाहिता के साथ उसके ससुराल वालों ने दहेज के लिए मारपीट की। गला दबाकर उसकी हत्या का प्रयास किया गया। चीख पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग आए, जिन्होंने उसकी जान बचाई। फिलहाल विवाहिता को घर से निकाल दिया गया है। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। मोहल्ला आजादनगर निवासी शबीना पुत्री सलीम ने बताया कि उसकी शादी एक वर्ष पूर्व गांव कुसैलिया थाना मसूरी गाजियाबाद में हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति, सास-ससुर व अन्य ससुराल वाले दहेज में बुलेट बाइक व एक लाख रुपये की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न कर रहे थे। बताया कि बीती 16 अप्रैल को ससुराल पक्ष ने दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया। मांग पूरी होने के बाद ही घर में घुसने देने की चेतावनी दी। पीड़िता ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.