बरेली, जुलाई 8 -- रामनगर। एक व्यक्ति ने बहन के ससुरालियों पर दहेज़ हत्या का आरोप लगाते हुए 7 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।मीरगंज तहसील के गांव जाम के राना सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उन्होंने अपनी बहन नवल देई उम्र 22 साल की शादी दो साल पहले रामनगर के आकाश से की थी। आरोप है कि बहन के ससुराल वाले दहेज में पांच लाख रुपए और एक कार की मांग करते हुए उसकी बहन को प्रताड़ित करते थे। मंगलवार को उन्हें सूचना मिली कि उसकी बहन की तबीयत ठीक नहीं है। वह परिवार सहित पहुंचे तो वहां उसकी लाश मिली। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस ने आकाश, धारा सिंह, कमलेश, मंजू, निकेश, निरूखा तथा विनोद पर दहेज़ हत्या की रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल बीनू सिंह बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई ह...