शाहजहांपुर, सितम्बर 28 -- शाहजहांपुर। सदर बाजार थाना क्षेत्र के ककरा में 19 वर्षीय विवाहिता अनुपम उर्फ शालू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में मायके पक्ष ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति पवन शर्मा समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हरदोई के पिहानी क्षेत्र के अंटा गांव निवासी जयदेवी शर्मा ने तहरीर में बताया कि बेटी अनुपम की शादी ककरा निवासी पवन शर्मा से करीब चार माह पहले हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से दहेज में मोटरसाइकिल और सोने की चेन की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। बाद में प्लॉट और एक लाख रुपये की मांग किए जाने का भी आरोप है। मांग पूरी न होने पर मारपीट और मानसिक उत्पीड़न की बात कही गई है। मायके पक्ष ने आरोप लगाया कि ससुरालियों ने विवाहिता की हत्या कर शव फंदे पर ...