औरंगाबाद, जून 11 -- । कुटुंबा थाना क्षेत्र के गढ़ दधपा गांव में विवाहिता अंजनी कुमारी की मौत मामले ने दहेज हत्या का रूप ले लिया है। यह भी पढ़ें- दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत पांच नामजददहेज हत्या की प्राथमिकी मृतका के भाई बारुण थाना क्षेत्र के पोखराही निवासी जीतू मेहता के बयान पर कुटुंबा थाने में पति समेत पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी में पति सनोज मेहता, ससुर अवधेश मेहता, सास महंगी देवी, भैंसुर संतोष मेहता तथा गोतनी ललिता देवी को नामजद आरोपी बनाया गया है। हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी मृतका के पति सनोज मेहता को गिरफ्तार कर लिया है। दर्ज शिकायत के अनुसार वर्ष 2020 में हिंदू रीति-रिवाज से हुई शादी में नगद सहित अन्य उपहार दिए गए थे तथा करीब 15 लाख रुपये खर्च किए गए थे। आरोप है कि विवाह के एक ...