देवघर, जून 4 -- देवघर प्रतिनिधि रिखिया थाना क्षेत्र के बांका गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। 25 वर्षीया रिंकी देवी का शव घर के समीप कुएं से बरामद किया गया है। मृतका के मायके पक्ष ने पति व ससुरालवालों पर दहेज के लिए गला दबाकर हत्या कर साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव कुएं में फेकने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार रिंकी देवी की शादी वर्ष 2018 में हिंदू रीति-रिवाज के साथ हुई थी। घटना की सूचना मिलने पर कुंडा थाना क्षेत्र के योगीडीह गांव निवासी मृतका की मां पार्वती देवी परिजनों व ग्रामीणों के साथ बंका गांव पहुंची। उसके बाद मामले की जानकारी रिखिया थाना को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रभात कुमार पुलिसबलों के साथ घटनास्थल पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में कुएं से शव को बाहर निकाला गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया और पंचनाम...