दहेज के लिए विवाहिता की पिटाई, गर्भ में पल रहे 3 माह के बच्चे का हुआ गर्भपात
दुमका, अप्रैल 17 -- दुमका, प्रतिनिधि। दहेज के लिए विवाहिता की पति एवं सास-ससुर ने बेरहमी से पिटाई कर दी। पिटाई से विवाहिता के पेट में पल रहे 3 माह का बच्चा नष्ट हो गया। जिसके बाद विवाहिता का गर्भपात कराना पड़ा। इस घटना के बाद परिजनों ने थाने की पुलिस से शिकायत की और शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की। महिला थाना की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति सनोज कुमार दास को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार सरैयाहाट थाना क्षेत्र के मटिहानी गांव की रहने वाली बुलबुल कुमारी की शादी वर्ष 2023 में गोड्डा जिला के पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के डांडे निवासी सनोज कुमार दास के साथ हुई थी। यह भी पढ़ें- दहेज उत्पीड़न के आरोप में पति समेत नौ पर मुकदमा पीड़िता के अनुसार शादी के कुछ ही महीनों बाद से वह घरेलू हिंसा की शिकार होने लगी। दहेज की मांग को लेकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.