मुजफ्फरपुर, जनवरी 27 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के नकटा मठिया गांव में सोमवार की देर रात दहेज के लिए एक विवाहिता की गला घोंटकर हत्या का मामला प्रकाश में आया है। मृतका के मायके वालों ने ससुराल वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने एफएसएल की टीम को बुलवाया और कई सैंपल एकत्रित कर जांच शुरू कर दी। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है। घटना स्थल पर पहुंची एसडीओ पश्चिमी सुचित्रा कुमारी ने भी मामले की छानबीन की। स्थानीय लोगों से पूछताछ की। मृतिका के भाई पूर्वी चंपारण जिले के मधुबनी घाट निवासी सूरज कुमार ने बहन के पति रामू चौधरी, देवर जैकी, सास गीता देवी, ननद सुनीता देवी सहित अन्य को नामजद कराया है। मृतिका की मां विद्या कुमारी ने बताया कि उन्होंने बेटी की शादी चार वर्षों पूर्व की थी। शादी के बाद से ही स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.