कौशाम्बी, मई 28 -- मंझनपुर, संवाददाता संदीपन घाट थाना क्षेत्र के परऊ मियां का पूरा (पट्टी नरवर) गांव में दहेज की खातिर एक विवाहिता की बेरहमी से पिटाई की गई। गला घोटकर उसे जान से मारने का प्रयास किया गया। मामले में एसपी के आदेश पर पुलिस ने पति, सास-ससुर और देवर समेत पांच लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।संदीपन घाट के भीखमपुर गांव की रहने वाली सोनू देवी पुत्री स्व. केशन लाल की शादी 16 अप्रैल 2016 को परऊ मियां का पूरा निवासी संजय के साथ हुई थी। उनके दो बच्चे सात वर्षीय विवान और चार वर्षीय आकृति हैं। यह भी पढ़ें- पति, देवर और सास-ससुर पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल वाले दहेज में पांच लाख रुपये नकद व कार की मांग को लेकर सोनू देवी को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। रिश्त...