दहेज के लिए विवाहिता की गला दबाकर हत्या, ससुराल वाले फरार
औरंगाबाद, जून 25 -- हसपुरा थाना क्षेत्र के अमझर शरीफ गांव में दहेज की खातिर एक विवाहिता की हत्या का मामला प्रकाश में आया है। मृतका की पहचान अमझर शरीफ गांव निवासी 25 वर्षीय साहिना खातून के रूप में की गई है। आरोप है कि बुधवार की रात ससुराल वालों ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया।
घटना की जानकारी घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष दिनेश कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद स्वजनों को सौंप दिया। मृतका की मां शहनाज खातून के बयान पर दहेज प्रताड़ना व हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें मृतका के पति मकसूद अंसारी, सास और तीन ननदों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। घटना के बाद से सभी आरोपित घर छोड़कर फरार हैं।
परिवार का दर्द परिजनों का आरोप ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.