सीतामढ़ी, सितम्बर 11 -- सीतामढ़ी। नगर थाना क्षेत्र के भैंरों कोठी गांव में दहेज और घरेलू विवाद को लेकर एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतका की पहचान चंदन राय की पत्नी अंजन कुमारी (30 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपित पति चंदन राय को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि सास-ससुर समेत अन्य नामजद आरोपित घर छोड़कर फरार हैं। मृतका के भाई रवि रंजन कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब चार बजे अंजन ने फोन कर पति द्वारा मारपीट किए जाने की जानकारी दी थी। उसने अपनी जान को खतरा होने की आशंका भी जताई थी। परिजनों का आरोप है कि कुछ देर बाद पति चंदन राय ने भी फोन कर आधे घंटे के भीतर बेटी को ले जाने, अन्यथा गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। जब तक परिजन...