दहेज के लिए विवाहिता का गला दबाया, छीने जेवरात
भदोही, अगस्त 9 -- भदोही, संवाददाता। दहेज के लिए ससुराल के लोगों ने विवाहिता को जान से मारने की कोशिश की। इतना ही नहीं, जेवरात भी छीन लिए। ज्ञानपुर कोतवाली पुलिस ने दूसरे पति, सास एवं ससुर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम किया। ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के सरई राजपुतानी गांव निवासी स्वर्गीय बालेश्वर सिंह की बेटी रंजीता सिंह ने थाने में तहरीर दिया। कहा कि उनकी शादी 04.08.2014 को आकाश सिंह मठहा, ज्ञानपुर के साथ हुई थी। 10 साल की बेटी वैष्णवी एवं आठ साल का बेटा कार्तिक है। हादसे में पति की मौत 20 अप्रैल 2023 को हो गई। उसके बाद ससुर एवं सास ने अपने दूसरे बेटे शुभम सिंह से नौ जुलाई 2024 को करा दिया। कुछ समय बीतने के बाद से ही सास, ससुर एवं पति द्वारा दहेज में बाइक की मांग को लेकर प्रताड़ित एवं मारपीट किया जाने लगा। यूपी-112 को भी अवगत करा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.