बांदा, अगस्त 22 -- बांदा, संवाददाता। तिन्दवारी थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरगवां की रहने वाली एक विवाहिता को कम दहेज मिलने पर ससुराल वालों द्वारा बेरहमी से पीटने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

जांच शुरू पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति, सास, ससुर और दो ननदों सहित कुल 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पिपरगवां निवासी अखिलेश कुमारी का विवाह 11 जुलाई 2024 को ग्राम चौधरीपुरवा (बिसंडा) निवासी सुनील कुमार के साथ हुआ था।

मारपीट की घटनाएँ पीड़िता का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही पति सुनील, ससुर जगजीवन, सास चिरौंजी और ननदें सीमा व बीना मायके से एक मोटरसाइकिल और सोने की चैन लाने के लिए उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे।जनवरी 2026 में पीड़िता दिल्ली में किराए के कमरे में पति के साथ रहने चली गई। आरोप है कि शराब के ...