दहेज के लिए विवाहिता का उत्पीड़न, तीन पर रिपोर्ट
हरदोई, जून 30 -- हरदोई। संडीला थाना क्षेत्र में अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर विवाहिता के उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पुलिस ने पति, सास और ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के पिता ने बताया कि 2020 में उन्होंने अपनी बेटी लक्ष्मी की शादी बरी अटवा डांडा निवासी मुकेश से हिंदू रीति-रिवाज से की थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से पति मुकेश, सास गौरा और ससुर रामजीवन अतिरिक्त दहेज के रूप में 15 ग्राम सोने की चेन और दो लाख की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता रहा।पीड़ित के अनुसार कई बार रिश्तेदारों और समाज के लोगों की मौजूदगी में समझौते का प्रयास किया गया, लेकिन आरोपितों का व्यवहार नहीं बदला। नवंबर 2025 में भी दहेज की मांग को लेकर विवाहिता के साथ मारपीट की गई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.