कौशाम्बी, अगस्त 19 -- मंझनपुर। कड़ा धाम थाना क्षेत्र के नौढ़िया सौंरई बुजुर्ग गांव में ससुराल वालों ने दहेज के लिए युवती की जान लेने की कोशिश की। बेरहमी से युवती को पीटा गया। जानकारी होने पर भाई पहुंचा तो उसके साथ भी मारपीट की गई। भाई की तहरीर पर पुलिस ने ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।कड़ा धाम के चकनूर कूरामुरीदन गांव निवासी अखिलेश मौर्य ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसकी बहन कोमल की शादी नौढ़िया सौंरई बुजुर्ग गांव के अरविंद पुत्र गणेश मौर्य के साथ एक साल पहले हुई थी। शादी के बाद से ही पति व ससुराल के अन्य लोग दहेज के लिए कोमल को परेशान किया करते थे। उसको जहर देकर मारने का प्रयास किया था। इस मामले की शिकायत की गई थी, लेकिन बहन के भविष्य को देखते हुए उसने समझौता कर लिया था। बताया कि सोमवार को सोने व चा...